विदेश

LIVE: ट्रंप ने ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक लगाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई.

LIVE: ट्रंप ने ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक लगाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई.- ट्रंप ने ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक लगाई

ट्रंप ने ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक लगाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि यह कदम “विदेशी आतंकवादियों” और अन्य सुरक्षा खतरों से बचाव के लिए जरूरी थी.

ये 12 देश- अफगानिस्तान, ईरान, म्यांमार, कांगो, लीबिया, सोमालिया, चैड, सूडान, गिनी, हैती, इक्वाटोरियल और यमन हैं. इनके अलावा, सात अन्य देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर आशिंक प्रतिबंध लगाया गया है. इन देशों में क्यूबा, बुरुंडी, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला, लाओस, टोगो और सिएरा लियोन शामिल हैं.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई एक वीडियो में कहा, “हम उन लोगों को अपने देश में घुसने की अनुमति नहीं देंगे, जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि इस सूची में बदलाव किया जा सकता है और इसमें नए देश भी जोड़े जा सकते हैं. यह आदेश 9 जून से लागू होगा. हालांकि, इससे पहले जारी हुए वीजा वापस नहीं लिए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).