Live: भारत का पाकिस्तान पर हमला
भारत ने कहा है कि उसने 'मिशन सिंदूर' शुरू किया है और पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है.
भारत ने कहा है कि उसने 'मिशन सिंदूर' शुरू किया है और पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है.- भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमले किए
- पाकिस्तान ने इसका जवाब देने की बात कही है
- पाकिस्तान ने भारत के विमान गिराने का दावा किया है.
भारत ने कहा है कि उसने 'मिशन सिंदूर' शुरू किया है और पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है.
भारत ने कहा है कि उसने 'मिशन सिंदूर' शुरू किया है और पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद भारत ने यह कार्रवाई की है. पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी. भारत इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ मानता है, जबकि पाकिस्तान इससे इनकार करता है.
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में कई जगहों को निशाना बनाया है. एक बयान में कहा गया है कि भारतीय युद्धक विमानों ने कम से कम तीन जगहों पर मिसाइलें गिराई हैं, इनमें से दो मिसाइलें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जबकि एक मिसाइल पंजाब प्रांत के शहर बहावलपुर में गिराने की बात कही गई है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए हैं. शरीफ का कहना है, "हम सशस्त्र बल, थलसेना, वायुसेना, पाकिस्तान की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं. तो मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि पांच भारतीय विमान जिनमें तीन रफाएल, एक एसयू30 और एक मिग-29 को मार गिराया गया है, और एक हेरोन ड्रोन को भी मार दिया गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

