Thailand China Friendship: चीन और थाईलैंड परिवार की तरह, दोनों की दोस्ती कायम रहेगी -अध्यक्ष कोर्न डब्बारांसी

बीजिंग : पारंपरिक चीनी लालटेन महोत्सव (युआनश्याओ महोत्सव) मनाने के लिए बुधवार रात थाईलैंड के बैंकॉक में एक रात्रि समारोह आयोजित किया गया.

Credit - IANS

बीजिंग:पारंपरिक चीनी लालटेन महोत्सव (युआनश्याओ महोत्सव) मनाने के लिए बुधवार रात थाईलैंड के बैंकॉक में एक रात्रि समारोह आयोजित किया गया.

थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री और थाईलैंड-चीन मैत्री संघ के वर्तमान अध्यक्ष कोर्न डब्बारांसी ने इसमें भाग लिया और थाईलैंड तथा चीन के बीच मजबूत बंधन पर जोर देते हुए कहा कि "चीन और थाईलैंड एक परिवार हैं" की अवधारणा को दोनों देशों के लोगों के दिलों में गहराई से समाहित होने पर प्रकाश डाला और थाईलैंड तथा चीन के बीच स्थायी दोस्ती में विश्वास व्यक्त किया.

दरअसल, कॉर्न डब्बारांसी का जन्म साल 1945 में थाईलैंड के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था, जिनकी पैतृक जड़ें चीन के क्वांगतोंग प्रांत के छंगहाई क्षेत्र में हैं. अपने पूरे करियर के दौरान, वह थाईलैंड में उद्योग मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, पर्यटन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.

इसके अलावा, उन्होंने तीन सरकारों में उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. साथ ही, वह थाईलैंड-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष के रूप में थाईलैंड-चीन मित्रता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहे हैं.

कोर्न डब्बारांसी ने चीनी संस्कृति की सराहना की. वह थाई चीनी समुदाय द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सवों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. थाईलैंड-चीन मैत्री संघ का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है.

डब्बारांसी के अनुसार, अगले वर्ष थाईलैंड और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ और थाईलैंड-चीन मैत्री संघ की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. दोनों देश इन मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Hong Kong China Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 3rd T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

IND-W vs HK-W Women's Asia Cup 2026 7th Match Weather Update: दुबई में बारिश डालेगी मैच में खलल या फैंस को मिलेगा पूरा रोमांच? भारत बनाम हांगकांग, चीन महिला एशिया कप मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड