म्यामां में भूस्खलन ने मचाया कोहराम, 22 की मौत कई लोगों के लापता होने की आशंका
पूर्वी म्यामां के एक गांव में मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया. मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आयी बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं.
मॉलम्याइन : पूर्वी म्यामां के एक गांव में मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन (Landslide) में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रखी. यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया.
जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे. स्थानीय प्रशासक म्यो मिन तुन ने बताया, ‘‘अभी तक हमें 22 शव मिले हैं और 47 लोग घायल हैं.’’ मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आयी बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं.
संबंधित खबरें
Year Ender 2025: कहीं मंदिर के शिखर पर चीलों ने डाला डेरा तो कहीं नजर आया सफेद उल्लू, 2025 में चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल
Dubai Rains: दुबई में भारी बारिश का कहर, निवासियों को घरों में रहने की सलाह; बाढ़ का अलर्ट जारी
KedarNath Tragedy: केदारनाथ त्रासदी में मृत समझा गया शख्स 12 साल बाद जीवित घर लौटा, परिवार हैरान
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, बाढ़ के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई पक्की सड़क, वीडियो देख सहम जाएंगे आप
\