विदेश

कट्टर मुस्लिम देश पाकिस्तान की हिंदू सांसद कृष्णा कुमारी कोहली ने हासिल किया बड़ा मुकाम, बीबीसी से मिला सम्मान

पाकिस्तान की एक हिंदू महिला सांसद एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता का नाम 100 प्रेरणादायक तथा प्रभावशाली महिलाओं की बीबीसी की सूची में शामिल किया गया है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली महिला सांसद कृष्णा कुमारी कोहली (40) का स्थान बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में 48वां है.

कट्टर मुस्लिम देश पाकिस्तान की हिंदू सांसद कृष्णा कुमारी कोहली ने हासिल किया बड़ा मुकाम, बीबीसी से मिला सम्मान
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक हिंदू महिला सांसद एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता का नाम 100 प्रेरणादायक तथा प्रभावशाली महिलाओं की बीबीसी की सूची में शामिल किया गया है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली महिला सांसद कृष्णा कुमारी कोहली (40) का स्थान बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में 48वां है.

मार्च में सांसद बनने से पूर्व उन्होंने अनेक वर्ष पाकिस्तान में बंधुआ मजदूरों के अधिकारों के लिए काम किया. वह पाकिस्तान में सांसद बनने वाली पहली थारी हिंदू महिला हैं. बीबीसी ने उनके बारे में लिखा, ‘‘कृष्णा को महिला अधिकारों के लिए काम करने के बाद संसद के लिए चुना गया. वह तीन सालों तक बंधुआ मजदूरी भी कर चुकी हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).