इंडोनेशिया के बाद उत्तरी जापान में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.3
इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है. हालांकि, अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है
तोक्यो: जापान के उत्तरी होक्काइडो द्वीप में भूकंप का झटका महसूस किया गया. इस क्षेत्र में पिछले महीने भी विनाशकारी भूकंप आया था. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र अत्सुमा के निकट दक्षिणी होक्काइडो में था. इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है. हालांकि, अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है.
अत्सुमा में एक महीना पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया था. इससे भूस्खलन हुआ था. इन घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. एनएचके टेलीविजन चैनल के फुटेज में आपातकालीन भूकंप की घंटी बजने पर अत्सुमा टाउन हॉल के कर्मचारियों को खड़ा होकर टेलीविजन मॉनिटर को देखते हुए पाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

