विदेश

Israel Hamas War: इजरायल ने एक और हमास कमांडर का किया खात्मा, गाजा में मारा गया मुस्तफा दलुल

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने हवाई हमले में हमास की सबरा तेल अल-हवा बटालियन के कमांडर मुस्तफा दलुल को मारने का दावा किया है.

Israel Hamas War: इजरायल ने एक और हमास कमांडर का किया खात्मा, गाजा में मारा गया मुस्तफा दलुल
(Photo : X)

तेल अवीव, 3 नवंबर:  7 अक्टूबर 2023 को हमास के खिलाफ इजरायल ने जंग की शुरूआत की. तब से लेकर अब तक हमास आतंकियों के 11 हजार से ज्यादा टारगेट्स तबाह किए गए. इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने हवाई हमले में हमास की सबरा तेल अल-हवा बटालियन के कमांडर मुस्तफा दलुल को मारने का दावा किया है.

संयुक्त बयान के अनुसार, दलुल को उसके सटीक स्थान की जानकारी मिलने के बाद इजरायली लड़ाकू विमानों ने मार गिराया. मुस्तफा दलुल हमास का एक शक्तिशाली नेता रहा था. 27 अक्टूबर को इजरायली बलों के जमीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से दलुल गाजा में आईडीएफ के खिलाफ हमास की लड़ाई का नेतृत्व कर रहा था.

आईडीएफ ने कहा कि उसने छापेमारी के दौरान उत्तरी गाजा के बेत हानुन से कई हथियार भी बरामद किए हैं. आईडीएफ ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक एके47, खुफिया सामग्री, आरपीजी, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.

बृहस्पतिवार को, हमास के सहयोगी हिजबुल्ला ने उत्तरी इलाके में इजराइली मोर्चों पर ड्रोन, मोर्टार और आत्मघाती ड्रोन से हमले किए. इजरायली सेना ने कहा कि उसने लड़ाकू विमानों और युद्धक हेलिकॉप्टरों के जरिये जवाबी कार्रवाई की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).