Israel Hamas War: जॉर्डन के राजा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में युद्धविराम के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का आह्वान किया

जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया है. जॉर्डन के रॉयल हाशमाइट कोर्ट ने एक बयान में यह बात कही.

(Photo : X)

अम्मान, 9 नवंबर : जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया है. जॉर्डन के रॉयल हाशमाइट कोर्ट ने एक बयान में यह बात कही.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ फोन पर बातचीत में जॉर्डन के राजा ने यह टिप्पणी की. उन्होंने घिरे इलाके में भोजन, दवा, पानी और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए गाजा में मानवीय संघर्ष विराम की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया. यह भी पढ़ें : Israel Hezbollah War: इजरायल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्ला के आतंकी ढांचे पर बरसाए बम

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के राजा ने गाजा के लिए राहत सेवाएं प्रदान करने में संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख करते हुये युद्धग्रस्त इलाके में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संचालन के लिए निरंतर समर्थन का आह्वान किया. उन्होंने दोहराया कि दो-राष्‍ट्र समाधान पर आधारित राजनीतिक समाधान ही हमास-इजरायल संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड