Israel Hamas War: इराक में बंदूकधारियों ने की 11 लोगों की हत्या

इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 11 लोगों को मार डाला. हमले में नौ अन्य घायल हो गए. एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Israel-Palestine War

बगदाद, 1 दिसंबर : इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 11 लोगों को मार डाला. हमले में नौ अन्य घायल हो गए. एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दीयाला प्रांतीय कमांड के अला अल-सादी ने गुरुवार को श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इराकी राजधानी बगदाद से लगभग 90 किमी उत्तर पूर्व में वजीहिया शहर के पास एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर भारी गोलीबारी की. यह भी पढ़ें : भारत ने हानि और क्षति कोष के संचालन को लेकर समझौते पर खुशी जताई

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-सादी ने कहा कि कार पर दोहरे हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए, इनमें से पांच की हालत गंभीर है. जातीय रूप से मिश्रित दियाला प्रांत 2003 के बाद के वर्षों में कुर्द, सुन्नी और शिया समुदायों के बीच अशांति और छिटपुट हिंसा से पीड़ित रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट