Israel Gaza War: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में चार नागरिकों पर हुए हमले की जांच का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस ड्रोन फुटेज की जांच का आह्वान किया है जिसमें गाजा में चार नागरिकों पर इजरायली हमले को दिखाया गया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, ''महासचिव उस वीडियो से बहुत परेशान हैं जिसमें कथित तौर पर गाजा में चार फिलिस्तीनियों को इजरायली हवाई हमलों में मारा गया था.

(Photo : X)

संयुक्त राष्ट्र, 23 मार्च : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस ड्रोन फुटेज की जांच का आह्वान किया है जिसमें गाजा में चार नागरिकों पर इजरायली हमले को दिखाया गया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, ''महासचिव उस वीडियो से बहुत परेशान हैं जिसमें कथित तौर पर गाजा में चार फिलिस्तीनियों को इजरायली हवाई हमलों में मारा गया था. निहत्थे चलते नागरिकों को निशाना बनाया गया था.''

फरहान हक ने कहा, ''एंटोनियो गुटेरेस ने इन घटनाओं की गहन, स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच का आह्वान किया है. उन्होंने कहा है कि युद्ध के सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना चाहिए.'' एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट से मिले वीडियो में देखा गया कि चार लोग निहत्थे रोड पर चल रहे थे. एक इजरायली ड्रोन ने उन पर हमला कर दिया. जिसमें दो लोग मौके पर मौत हो गई. वहीं एक जिंदा बचे व्यक्ति को भागने का प्रयास करते देखा गया. दूसरे हमले में वह भी मारा गया. जबकि, दूसरे अन्य व्यक्ति को रोड पर लड़खड़ाते हुए देखा गया, उस पर एक और मिसाइल हमला हुआ जिसमें उसकी भी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Israel Gaza War: वेस्ट बैंक में झड़प में फिलिस्तीनी उग्रवादी ढेर, 7 इजरायली घायल

मीडिया आउटलेट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि हमला फरवरी 2024 की शुरुआत में हुआ था, जब अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने इजरायल को नरसंहार के कृत्यों से बचने के लिए सभी उपाय करने का आदेश दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड