Israel Gaza War: मध्य गाजा पर इजराइली बमबारी में 40 की मौत, 100 घायल- हमास

गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकार के मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा है कि मध्य गाजा पट्टी पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए.

Israel-Hamas War | Photo: X

गाजा, 23 फरवरी : गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकार के मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा है कि मध्य गाजा पट्टी पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि इजराइली विमानों ने गुरुवार को दीर अल-बलाह शहर में कई घरों पर हमले किए, इससे वे पूरी तरह से नष्ट हो गए. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ शवों को अल-अक्सा शहीद अस्पताल में रखा गया है. यह भी पढ़ें : मानवीय संकट और वेस्ट बैंक हिंसा पर बढ़ती आशंकाओं के बीच गाजा पर हमलों में 48 लोगों की मौत

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजराइली हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के लिए एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं. चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि अल-अक्सा शहीद अस्पताल हजारों घायलों, बीमारों और विस्थापित लोगों से भरा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड