पाकिस्तान में महंगाई 9 साल में अपने उच्च स्तर पर, पिछले महीने के मुकाबले खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ इजाफा

पाकिस्तान में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने बुधवार को अपनी रपट में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति में पिछले माह के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है.

सब्जी मंडी (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (Pakistan Bureau of Statistics) ने बुधवार को अपनी रपट में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति में पिछले माह के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि पीबीएस ने पूर्ववर्ती 2007-08 वित्त वर्ष के स्थान पर 2015-16 को नया आधार वर्ष बनाकर अपनी गणना पद्धति में बदलाव किया है.

समाचार पत्र डॉन की रपट के अनुसार, वित्तमंत्री ने दावा किया की अगले माह से मुद्रास्फीति में कमी आ जाएगी. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा. बुधवार को जारी आंकड़े से पता चलता है कि खाद्य पदार्थो में बढ़ोतरी से नवंबर में कुल मंहगाई में तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत, एलओसी पर की भारी गोलाबारी, 2 स्थानीय नागरिकों की मौत

यह देखा गया है कि महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थो की कीमत शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि पाकिस्तान की मुद्रस्फीति 13 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान सरकार का अनुमान है कि यह मौजूदा वित्त वर्ष में 11 से 13 प्रतिशत के बीच ही रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स