पाकिस्तान: इमरान खान के निजी आवास के पास से 18 कारतूस बरामद, इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तान की पुलिस ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आवास के पास एक प्लॉट से विमान रोधी बंदूक के 18 कारतूस बरामद किए हैं. खान का आवास इस्लामाबाद के बनीगाला उपनगर में स्थित है जहां वह आधिकारिक आवास में जाने से पहले रहा करते थे....

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पुलिस ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आवास के पास एक प्लॉट से विमान रोधी बंदूक के 18 कारतूस बरामद किए हैं. खान का आवास इस्लामाबाद के बनीगाला उपनगर में स्थित है जहां वह आधिकारिक आवास में जाने से पहले रहा करते थे. जिस प्लॉट से कारतूस जब्त किए गए हैं वह उनके निजी आवास से आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां वह अक्सर जाते हैं. ‘डॉन’ समाचारपत्र की खबर के मुताबिक विदेशी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कारतूस देखे और पुलिस को इसकी सूचना दी. गश्ती दल ने इलाके की घेरांबदी कर दी है

आतंकवाद रोधी बल, अपराध जांच एजेंसी और बम निरोधक दस्ते समेत पुलिस की विभिन्न शाखाओं की टीम ने विमान रोधी बंदूक के 18 कारतूस बरामद किए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये कारतूस पुराने लग रहे हैं. जिनकी लंबाई 30 मिलिमीटर है और रंग उड़ा हुआ है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पुलिस को संदेह है कि कोई कुछ दिन पहले इन कारतूसों को प्लॉट तक लेकर आया था और इन्हें कचड़े में छिपाने की कोशिश की थी. अधिकारी ने बताया कि इन कारतूसों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी