दुबई : परिवार के साथ सैर करने निकला भारतीय प्रवासी, जुमेराह बीच पर डूबने से हुई मौत

परिवार के साथ सैर करने निकले एक प्रवासी भारतीय की दुबई के जुमेराह बीच पर डूबने से मौत हो गई. मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

दुबई : परिवार के साथ सैर करने निकले एक प्रवासी भारतीय की दुबई के जुमेराह बीच (Jumeirah Beach) पर डूबने से मौत हो गई. मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. खलीज टाइम्स के मुताबिक, मृतक के परिजनों और दोस्तों ने बताया कि 40 वर्षीय जॉन प्रीतम पॉल शनिवार सुबह समुद्र में डुबकी लगाने गए थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया. उनके तीन बच्चे भी उनके साथ थे. साथ ही उनकी बहन और जीजा भी साथ थे जो दुबई की यात्रा पर आए थे.

पॉल के पूर्व बॉस जीजो जलाल ने खलीज टाइम्स को बताया, "पुलिस ने पुष्टि की है कि मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था." पॉल ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) स्थित रेडियो स्टेशन, गिली एफएम के लिए सेल्स हेड के रूप में काम किया था. वह 14 साल से अधिक समय से यूएई के निवासी थे.

यह भी पढ़ें : दुबई में हुए बस हादसे में छह वर्षीय भारतीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खलीज टाइम्स से पॉल की पत्नी ने कहा, बच्चे और घर आए रिश्तेदार सुबह जल्दी समुद्र तट पर चले गए थे. उन्होंने कहा, "लौटने से ठीक पहले, वह डुबकी लगाने के लिए वापस समुद्र में चले गए. परिवार ने कुछ मिनटों बाद उनके शरीर को पानी में तैरते हुए देखा." उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी भी नहीं जानती कि यह कैसे हुआ. वह बहुत अच्छे तैराक हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\