भारतीय पुरुष ने गला रेतकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, कार की फ्रंट सीट पर लाश को बैठाकर लगाए दुबई के चक्कर
गल्फ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी लड़की की लाश को कार की फ्रंट सीट पर बैठाकर करीब 45 मिनट तक शहर के चक्कर काटता रहा.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले एक भारतीय पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप है. गल्फ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह लड़की की लाश को कार की फ्रंट सीट पर बैठाकर करीब 45 मिनट तक शहर के चक्कर काटता रहा. इस दौरान, उसने खाना लेने के लिए गाड़ी भी रोकी. बाद में उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. दुबई की एक अदालत में रविवार को यह बात कही गई. पुलिस अधिकारी ने रविवार को अदालत को बताया, "जब आरोपी पुलिस स्टेशन आया तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे. अधिकारी ने बताया, "वह डरा हुआ था और उसने मुझे बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की है. लड़की का शव गाड़ी की अगली सीट पर था और देखकर यह पता चल रहा था कि उसका गला काटा गया है. गाड़ी की पिछली सीट पर खून से सनी एक बड़ी चाकू पड़ी थी."
अधिकारी ने बताया कि आरोपी मृतका के साथ करीब पांच साल तक रिलेशन में था लेकिन उसे कुछ दिन पहले ही पता चला था कि वह किसी और से बात करके आरोपी को धोखा दे रही है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के परिवार को भी ई-मेल भेजा था और कहा था कि अगर वे लोग इस धोखेबाजी को सुलझाने के नहीं आते तो वह लड़की को मार डालेगा. यह भी पढ़ें- दुबई से मूंगफली में 45 लाख रु. की विदेशी मुद्रा छुपाकर लाने का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला रेत दिया. उसके बाद अपनी गाड़ी पुलिस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक महिला भी भारतीय थी. यह घटना पिछले साल जुलाई की है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तीखी झड़प हुई जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी. उस समय वे एक मॉल के बाहर कार में थे. इसके बाद वह पास के रेस्टोरेंट में आ गया और वहां से खाना ऑर्डर किया और पानी की बोतल ली. करीब 45 मिनट तक शहर में घुमने के बाद आखिरकार उसके बाद पुलिस के पास गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

