Indian Couple Found Dead in US: अमेरिका में अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपति बालाजी रुद्रवार और आरती रुद्रवार
भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया. पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा.
Balaji Rudrawar and his wife Arati Rudrawar found Dead in US: भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया. पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा. परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए. उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी.
बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी. मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साझा करेंगे.