भारतीय लड़का दुबई स्थित गूगल विज्ञान मेले के फाइनल में पहुंचा

स्ट्रीट लाइट को स्मार्ट बनाने की अपनी परियोजना के लिए दुबई के एक भारतीय लड़के ने गूगल विज्ञान मेले की वैश्विक प्रतियोगिता के लिए शीर्ष 100 क्षेत्रीय लोगों के साथ फाइनल में स्थान बनाया है.

गूगल विज्ञान मेला (Photo Credit- Twitter)

दुबई:  स्ट्रीट लाइट को स्मार्ट बनाने की अपनी परियोजना के लिए दुबई के एक भारतीय लड़के ने गूगल विज्ञान मेले की वैश्विक प्रतियोगिता के लिए शीर्ष 100 क्षेत्रीय लोगों के साथ फाइनल में स्थान बनाया है. मीडिया ने यह जानकारी दी. गल्फ न्यूज ने शनिवार को बताया कि इंडियन हाई स्कूल दुबई में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र शैमिल करीम को हजारों प्रविष्टियों में से चुना गया.

उसकी परियोजना में इस बात को दर्शया गया कि अगर कोई व्यक्ति या कार रास्ते से जा रही है, तो आने वाली स्ट्रीट लाइट तेज रोशनी प्रदान करेगी और पीछे वाली छूट गई स्ट्रीट लाइट अपने आप मध्यम हो जाएगी. इससे ऊर्जा की बचत होगी. मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला 15 वर्षीय करीम कंप्यूटर से लगाव रखता है. उसने कहा कि उसके पिता ऊर्जा की बचत के समाधान के लिए उसकी प्रेरणा हैं.

यह भी पढ़ें: गूगल आपकी ऑनलाइन खरीदारी पर इस तरह रखता है नजर

उसने गल्फ न्यूज को कहा, "हम एक पार्क में देर रात को बैठे थे और वहां सारी लाइटें जल रही थी. मेरे पिता ने कहा, क्या हम इसके लिए कुछ नहीं कर सकते हैं? इसके बाद मैंने निर्णय किया कि स्ट्रीट लाइट को स्मार्ट बनाऊंगा और इसके लिए परियोजना तैयार करुं गा." करीम ने आगे कहा कि उसकी परियोजना इंफ्रारेड सेंसर बेस्ड से 63 प्रतिशत सस्ती होगी. वैश्विक 20 फाइनलिस्टों की इस महीने घोषित होने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड