Indian-American NGO: भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 47 लाख डॉलर की धनराशि जुटायी

भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन (एनजीओ) ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए सोशल मीडिया के जरिए करीब 47 लाख डॉलर की धनराशि जुटायी है.

NGO( photo credit : file photo )

वाशिंगटन, 28 अप्रैल : भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन (NGO) ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए करीब 47 लाख डॉलर की धनराशि जुटायी है. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के बेतहाशा मामले आ रहे हैं जिससे चिकित्सा संसाधनों की कमी हो रही है. सेवा इंटरनेशनल यूएसए ने कहा, ‘‘यह सामूहिक प्रयास है जिससे जिंदगियों को बचाया जा सकता है, भुखमरी को हराया जा सकता है और भारत की कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ उसकी निर्णायक लड़ाई में मदद की जा सकती है.’’ सेवा ने भारत को भेजे जाने वाले 2,184 ऑक्सीजन संकेंद्रक मंगलवार को एकत्रित किए.

निधि जुटाने का अभियान शुरू करने के 100 घंटों से भी कम वक्त में 66,700 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 47 लाख डॉलर से अधिक की धनराशि जुटायी. पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में सेवा इंटरनेशनल यूएसए शीर्ष भारतीय-अमेरिकी परोपकारी संगठन है. संगठन ने कहा, ‘‘अभी हमारी शीर्ष प्राथमिकता जल्द से जल्द ऑक्सीजन संकेंद्रक खरीदने और उन्हें भारत भेजने की है ताकि लोगों की जान बचाई जा सकें. हम सेवा के सहयोगी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों को भी मदद दे रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित और मरीजों का इलाज किया जा सके.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: गौतम बुद्ध नगर के विधायकों ने कोविड-19 स्थिति से निपटने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की पेशकश की

अमेरिका में सबसे बड़े नस्लीय मेडिकल संगठन अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन (एपीपीआई) ने भारत में कोविड-19 से लड़ाई से मदद करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन, फोन पर परामर्श और शैक्षणिक वेबीनार आयोजित कराने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने की मंगलवार को घोषणा की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट