भारतीय मूल की नियोमी राव बनी शक्तिशाली अमेरिकी सर्किट कोर्ट की जज
अमेरिकी डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नियोमी जहांगीर राव ने न्यायधीश के रूप में पद ग्रहण किया. पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 45 नियोमी राव को शक्तिशाली अमेरिकी सर्किट कोर्ट में जज के पद के लिए नामित किया था.
वाशिंगटन: अमेरिकी डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील (US Circuit Court) में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नियोमी जहांगीर राव (Neomi Rao) ने न्यायधीश के रूप में पद ग्रहण किया. पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 45 नियोमी राव को शक्तिशाली अमेरिकी सर्किट कोर्ट में जज के पद के लिए नामित किया था. उन्होंने विवादों से घिरे ब्रेड कावानॉ की जगह ली है.
जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी वकील नेओमी जहांगीर राव ने ‘‘डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’’ के अमेरिकी सर्किट के जज का पदभार संभाला. अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश क्लेरेंस थॉमस ने व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में बाइबिल पर राव को शपथ दिलाई. इस दौरान वहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे.
भारत के पारसी डॉक्टर जेरीन राव और जहांगीर नरिओशांग राव के घर डेट्रायट में जन्मी नियोमी राव, श्री श्रीनिवासन के बाद दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं जो शक्तिशाली अदालत का हिस्सा बनी हैं. वे अमेरिका की येल और शिकागो विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट हैं. नियोमी इसके पहले व्हाइट हाउस में सूचना एवं नियामक (ओआईआरए) मामलों की प्रशासक थीं. कोवनोह राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते थे.
माना जाता है कि यह कोर्ट अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के बाद दूसरी सबसे बड़ी कोर्ट होती है. डीसी सर्किट कोर्ट के पास कई महत्वपूर्ण अधिकार है. इसमें नियामक, राष्ट्रीय सुरक्षा और शक्तियों से संबधित विषयों पर सुनवाई करने का अधिकार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

