पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ: सलमान खुर्शीद

टोक्यो पहुंचे भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया है कि दौरा सफल रहा है. पूर्व कानून मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अहम सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जापान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा दिखा.

टोक्यो, 24 मई : टोक्यो पहुंचे भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया है कि दौरा सफल रहा है. पूर्व कानून मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अहम सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जापान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा दिखा.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, "दौरा बेहद सफल रहा. हम सभी एक साथ यहां हैं. यह अपने आप में एक बड़ी सफलता है . हमने जिनके सामने अपना पक्ष रखा उनसे बेहद अच्छा रिस्पांस मिला. विशेषकर आतंकवाद के मुद्दे पर जापान हमारे साथ मजबूती से खड़ा है. आंतकवाद के मुद्दे पर हम जिनसे भी मिले उनसे अभूतपूर्व समर्थन मिला. हम यहां से खुशी-खुशी लौट रहे हैं." यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के काडपा जिले में लॉरी और कार के बीच भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जापान पहला देश है जहां हमारा प्रतिनिधिमंडल आया. 2 दिन पहले प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था. पहुंचने के साथ ही बैठकों का दौर लगातार चल रहा है. हमने जापान के विदेश मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री सुगा, संसद अध्यक्ष, और कई समितियों के प्रमुखों से मुलाकात की. हमार प्रस्ताव और उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था कि आंतकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और मुझे खुशी है कि हमने जिस भी मंच पर अपनी बात रखी, भरपूर समर्थन मिला."

सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "यहां हमने विदेश मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद अध्यक्ष से मुलाकात की. इसके अलावा भारतीय मूल के लोगों से भी हमने मुलाकात की. हमारा लक्ष्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को एक्सपोज करना था और हम इसमें सफल हुए हैं."

जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में जापान के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में, सलमान खुर्शीद, प्रदान बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी, अपराजिता सारंगी, अभिषेक बनर्जी, जॉन ब्रिटास शामिल थे. इनके साथ पूर्व राजनयिक मोहन कुमार भी शामिल हैं. जापान में प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 मई तक था. इस प्रतिनिधिमंडल को इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर जाना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड