पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने लगाया आरोप, इमरान खान आदतन झूठे और आतंकवादियों के हिमायती हैं

पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘‘आदतन झूठे’’ और आतंकवादियों के हिमायती हैं तथा उन्होंने अमेरिका की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Instagram)

पाकिस्तान (Pakistan) की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ‘‘आदतन झूठे’’ और आतंकवादियों के हिमायती हैं तथा उन्होंने अमेरिका की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की. प्रधानमंत्री खान के अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित किये जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) महासचिव नफीसा शाह (Nafisa Shah) ने एक बयान में कहा कि आतंकी गतिविधियों के पीड़ित लोग खान को ‘‘बिना दाढ़ी वाला तालिबान खान’’ कहा करते हैं. नफीसा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान न सिर्फ भ्रष्ट हैं, बल्कि आतंकवादियों के हिमायती भी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘खान जिस यकीन के साथ झूठ बोलते हैं उसके लिए उन्हें गोएबल्स अवार्ड मिलना चाहिए. अभ्यास से ही आत्मविश्वास आता है और इमरान खान दशकों से ऐसा कर रहे हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा कि खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 20 साल से अधिक समय से लोकतंत्र के खिलाफ साजिश में वह एक प्यादे (मोहरा) रहे हैं. नफीसा ने कहा, ‘‘इमरान खान में तालिबान की तरह ही सहिष्णुता का अभाव है. वह ठीक तालिबान की तरह असहमति की कोई आवाज नहीं सुन सकते.’’ एक अन्य मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख एवं नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि खान ने यह कह कर अपनी तानाशाह मनोदशा को प्रकट कर दिया है कि देश में मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है. यह भी पढ़ें- इमरान खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पाकिस्तान में अभी भी हैं 30-40 हजार आतंकवादी

उन्होंने कहा कि खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह प्रधानमंत्री पद पर सबसे अयोग्य व्यक्ति हैं क्योंकि वह बस में सफर करने जैसे हथकंडे पर अधिक ध्यान दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड