Imran Khan Arrest: फिर ​अरेस्ट हो सकते हैं इमरान खान, वारंट लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंची लाहौर पुलिस

इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने तोशखाना मामले में पूर्व पीएम के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है.

इमरान खान (Photo: ANI)

इस्लामाबाद:  इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने तोशखाना मामले में पूर्व पीएम के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है. इमरान खान (Imran Khan) ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट (Islamabad High Court) से जमानत मिलने पर भी कोर्ट के बाहर फिर से गिरफ्तार होने का डर जताया है. इमरान खान ने कोर्ट से कहा, इस बात का डर है कि जैसे ही मैं हाईकोर्ट से बाहर निकलूंगा, मुझे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा." Pakistan: पीटीआई के नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई जारी, अब शिरीन मजारी गिरफ्तार. 

लाहौर पुलिस पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ दर्ज कई मामलों में गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गई है. डॉन न्यूज के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (इंवेस्टिगेशन) कर रहे हैं.

इमरान खान को गिरफ्तारी का डर

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि इमरान खान के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट को सूचित किया है कि वह पीटीआई प्रमुख की गिरफ्तारी चाहता है.

पीटीआई नेता सैयद जुल्फिकार बुखारी ने दावा किया है कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. कोर्ट फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है.

इस्लामाबाद हाई कोर्ट में अल-कादिर मामले में इमरान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार की नमाज के कारण कुछ देर के लिए रोक दी गई. एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पूर्व प्रधान मंत्री की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया था और इसे अमान्य और गैरकानूनी बताया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना