कुलभूषण जाधव मामला: ICJ में 18 फरवरी से शुरू होगी सुनवाई
पाक की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) अगले साल 18 से 21 फरवरी को सार्वजनिक सुनवाई करेगा. संयुक्त राष्ट्र की प्रधान न्याय इकाई ने बुधवार को यहां इस संबंध में एक बयान जारी किया.
हेग: पाक की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) अगले साल 18 से 21 फरवरी को सार्वजनिक सुनवाई करेगा. संयुक्त राष्ट्र की प्रधान न्याय इकाई ने बुधवार को यहां इस संबंध में एक बयान जारी किया.पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में 48 वर्षीय जाधव को अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी. जो अब उस केस में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अगले साल 18 से 21 फरवरी से सुनवाई शुरू होगी. यह भी पढ़े: किसान क्रांति यात्रा: पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, राहुल-अखिलेश समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने सरकार को घेरा
The International Court of Justice, the principal judicial branch of the United Nations, will hold a public hearing in the Kulbhushan Jadhav case from February 18 to 21, 2019, in The Hague, the seat of the Court
Read @ANI Story | https://t.co/W6T5L5fsyu pic.twitter.com/keq8EEcy82
— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2018
भारत ने उसी साल मई में फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील दायर की थी. न्यायालय की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 को पाकिस्तान को मामले की सुनवाई पूरी होने तक जाधव की सजा पर अमल करने से रोक दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

