विदेश

पाकिस्तान में पति की हैवानियत, दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर मुंडवा दिया पत्नी का सिर

हैवान पति का नाम मियां फैसल (Miya Faisla)है. जबकि पीड़ित महिला का नाम असमा अजीज (Asma Aziz) है. महिला के साथ हुए इस ज्यादती को उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपनी दास्तां बताई है.

पाकिस्तान में पति की हैवानियत, दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर मुंडवा दिया पत्नी का सिर
पीड़ित महिला (Photo Credits Youtube)

पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक हैवान पति अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सभी हदे पार कर दिया है. उनसे अपनी पत्नी की पीटाई ही नहीं किया. बल्कि उसके सिर मुंडवा दिया. महिला का कुसूर सिर्फ इतना है कि वह उसके दोस्तों के सामने नाचने से मना कर दिया. हैवान पति का नाम मियां फैसल (Mian Faisal)है. जबकि पीड़ित महिला का नाम असमा अजीज (Asma Aziz) है. महिला के साथ हुए इस ज्यादती को उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपनी दास्तां बताई है.

आप इस वीडियो में सुन सकते है कि महिला बता रही है कि उसने लव मैरिज से मियां फैसल से करीब चार साल पहले शादी की थी. कुछ दिन तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक था. लेकिन बाद में फैसल घर पर अपने दोस्तों को लेकर आने लगा. घर पर आने के बाद वह दोस्तों के साथ शराब पीकर पार्टी करता था. उसके इस पार्टी में वह चाहता था कि वह भी शराब पीये और उसके दोस्तों के सामने वह डांस करे. जिसे वह करने से मना कर दी. इस बात से आग बबूला फैसल आसमा को उसने निर्वस्त्र कर लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटा इसके बाद उसके सिर को मुंडवा दिया. महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत उसने पुलिस स्टेशन में किया लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी गई. यह भी पढ़े: पाकिस्तान : अन्धविश्वास में आकर ससुराल वालों ने बहु को बनाया बंधक, बचाव दल ने महिला को छुड़ाया

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने घटना का संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. जिसके बाद पुलिस हरकत में आने के बाद आरोपी मियां फैसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में लग गई है. पाकिस्तानी मीडिया की माने तो आसमा और फैसल को तीन बच्चे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).