सुमन कुमारी पाकिस्तान में बनीं पहली हिंदू महिला जज, ऐसे हासिल किया मुकाम

सुमन कुमारी पाकिस्तान में दीवानी न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला बन गई हैं. मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. कम्बर-शाहददकोट निवासी सुमन अपने पैतृक जिले में ही न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं देंगी.

पाकिस्तान में पहली हिंदू महिला जज बनीं सुमन बोडानी (Photo Credit: @paigaamnews)

इस्लामाबाद: सुमन कुमारी (Suman Kumari) पाकिस्तान (Pakistan) में दीवानी न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला बन गई हैं. मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. कम्बर-शाहददकोट निवासी सुमन अपने पैतृक जिले में ही न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं देंगी.

डॉन समाचार पत्र के मुताबिक उन्होंने हैदराबाद से एलएलबी और कराची की सैयद जुल्फिकार अली भुट्टो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान से कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है. सुमन के पिता पवन कुमार बोदान के मुताबिक सुमन कम्बर-शाहददकोट जिले के गरीबों को मुफ्त कानून सहायता मुहैया कराना चाहती हैं.

उन्होंने कहा, "सुमन ने एक चुनौतीपूर्ण पेशा चुना है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह कड़ी मेहनत और ईमानदारी से ऊंचा मुकाम हासिल करेंगी." सुमन के पिता नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और उनका बड़ा भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उनकी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

सुमन गायक लता मंगेशकर और आतिफ असलम की प्रशंसक हैं. यह भी पढ़े- आतंकियों के बाद अब नक्सलियों के पालन-पोषण में जुटा ‘नापाक’ पाकिस्तान

पाकिस्तान में किसी हिंदू व्यक्ति को न्यायाधीश नियुक्त किये जाने का यह पहला मामला नहीं है. पहले हिंदू न्यायाधीश जस्टिस राणा भगवानदास थे जो 2005 से 2007 के बीच संक्षिप्त अवधि के लिये कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गए थे.

पाकिस्तान की कुल आबादी में दो प्रतिशत हिंदू हैं और इस्लाम के बाद देश में हिंदू धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Pitch Report: दुबई में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Preview: दुबई में आज खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 3 Edgbaston Pitch Report: तीसरे दिन एजबेस्टन में इंग्लैंड करेगा जीत पर अंतिम वार या पाकिस्तान करेगा वापसी? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट