Middle East Crisis: हमास ने 3 इजरायली बंधकों को किया रिहा, बदले में इजरायल छोड़ेगा 369 फिलिस्तीनी कैदी

हमास ने 3 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया, जिसके बदले में 369 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा. यह समझौता मिस्र और कतर के मध्यस्थ प्रयासों के बाद शनिवार को पूरा हुआ.

Hamas Releases 3 Israeli Hostages | X

Middle East Crisis: हमास ने 3 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया, जिसके बदले में 369 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा. यह समझौता मिस्र और कतर के मध्यस्थ प्रयासों के बाद शनिवार को पूरा हुआ. रिहा किए गए इजरायली नागरिकों में याइर हॉर्न (इजरायली-अर्जेंटीनी), सागुई डेकल-चेन (इजरायली-अमेरिकी) और साशा ट्रूफानोव (इजरायली-रूसी) शामिल हैं. इन तीनों को हामास ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दौरान बंधक बना लिया था. इन्हें पहले अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपा गया, जिसने बाद में इन्हें इजरायली फोर्स तक पहुंचाया. इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि ये बंधक अब सुरक्षित इजरायल लौट चुके हैं.

यह रिहाई कैदियों की अदला-बदली (Prisoner Swap) समझौते का हिस्सा थी, जिसमें 3 इजरायली बंधकों के बदले 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया. इन बंधकों को गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में रेड क्रॉस को सौंपा गया. वे शारीरिक रूप से स्वस्थ नजर आए और उनके हाथों में तोहफे और प्रमाण पत्र देखे गए, जो उनकी कैद समाप्त होने का संकेत थे.

यह समझौता इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्षविराम (Ceasefire) को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हालांकि बंधकों की रिहाई एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इजरायल और हामास के बीच अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Israel-Hamas War: गाजा में तंबू में रह रही बच्ची की ठंड के कारण मौत.

इजरायली सेना पर गाजा में मानवीय सहायता को रोकने के आरोप लग रहे हैं, जिससे वहां का संकट और बढ़ गया है. हमास ने धमकी दी है कि अगर इजरायल मानवीय सहायता की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आगे बंधकों को रिहा नहीं किया जाएगा.

गाजा में हालात अब भी भयावह

गाजा में हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उन्हें खाद्य सामग्री, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने हिंसा को रोकने और स्थायी संघर्षविराम के लिए दबाव बनाया है. इजरायली हमास संघर्ष में अब तक 19 बंधकों को रिहा किया जा चुका है, लेकिन कई अन्य अभी भी कैद में हैं. उनकी रिहाई के लिए राजनयिक प्रयास जारी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड