नॉर्वे: ओस्लो में हथियारों से लैस हमलावर ने मस्जिद में की गोलीबारी, एक व्यक्ति हुआ घायल, हमालवर गिरफ्तार
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में कई हथियारों से लैस एक हमलावर ने एक मस्जिद के समीप गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. मुश्ताक ने बताया कि बंदूकधारी को काबू करने वाले व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष है और वह नमाज के बाद कुरान पढ़ रहा था. जांचकर्ताओं ने युवती की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है.
ओस्लो : नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में कई हथियारों से लैस एक हमलावर ने एक मस्जिद के समीप गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. नॉर्वे पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को एक उम्रदराज व्यक्ति ने काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस बीच, पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि हमले के कुछ घंटों बाद बेइरम उपनगर में एक घर से संदिग्ध हमलावर की परिचित एक युवती का शव मिला. बेइरम में ही गोलीबारी हुई थी. जांचकर्ताओं ने युवती की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है. मस्जिद के इमाम इरफान मुश्ताक ने हमलावर को श्वेत युवक बताया जिसने काले कपड़े पहने हुए थे और उसने एक हेलमेट तथा बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी.
यह भी पढ़ें : कनाडा: क्यूबेक सिटी की मस्जिद में हमला करने वाले शख्स को मिली उम्रकैद की सजा
उन्होंने बताया कि हमले के समय अल नूर इस्लामिक केंद्र में केवल तीन लोग ही मौजूद थे. मुश्ताक ने बताया कि बंदूकधारी को काबू करने वाले व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष है और वह नमाज के बाद कुरान पढ़ रहा था. पुलिस को घटना के फौरन बाद सूचना दे दी गई. ओस्लो पुलिस के प्रवक्ता रुन स्जोल्ड ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘यह नॉर्वे का युवक है और उसकी पृष्ठभूमि भी यहीं की है. वह पड़ोस के इलाके में ही रहता है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

