पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश प्रवास की अवधि बढ़ाने पर चार सदस्यीय समिति का किया गया गठन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत 'बहुत गंभीर' होने के दावे पर विदेश में ठहरने की अवधि बढ़ाने के आग्रह पर निर्णय लेने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. प्रांतीय सरकार ने इस मामले की देखरेख करने के लिए कानून मंत्री मोहम्मद बशारत राजा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है.

नवाज शरीफ (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की हालत 'बहुत गंभीर' होने के दावे पर विदेश में ठहरने की अवधि बढ़ाने के आग्रह पर निर्णय लेने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. शरीफ ने पंजाब के गृह सचिव से चिकित्सीय उपचार के लिए विदेश में रहने के लिए मांगी गई चार सप्ताह की अवधि के खत्म होने के बाद विदेश में ठहरने की अवधि (अनिश्चित काल के लिए) बढ़ाने का अनुरोध किया है.

डॉन समाचार को बुधवार को एक सूत्र ने बताया कि प्रांतीय सरकार ने इस मामले की देखरेख करने के लिए कानून मंत्री मोहम्मद बशारत राजा (Muhammad Basharat Raja) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है.

यह भी पढ़ें:  25 दिसंबर आज का इतिहास: क्रिसमस के इस खास अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आज पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का भी हुआ था जन्म, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) की सरकार द्वारा चिकित्सा उपचार के लिए चार सप्ताह की जमानत अवधि के दौरान विदेश जाने की अनुमति मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री पिछले महीने लंदन के लिए रवाना हो गए थे. इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) ने शरीफ को निर्देश दिया था कि यदि भविष्य में आवश्यकता पड़े तो वे राहत के लिए पंजाब सरकार की अनुमति ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड