विदेश

Girl Sell Feet Snap: सिर्फ पैरों की फोटो से लाखों कमा रही ये महिला, नर्स की नौकरी छोड़कर शुरू किया ये काम

महिला सिर्फ अपने खूबसूरत पैरों की कुछ तस्वीरों के जरिए लाखों रुपये कमा रही है. कुछ लोग उससे अजीबोगरीब रिक्वेस्ट भी करते हैं, जैसे अपने पैरों को लोशन में डुबोकर उनका नाम लेना. इसके लिए वे पैसे भी देते हैं.

Girl Sell Feet Snap: सिर्फ पैरों की फोटो से लाखों कमा रही ये महिला, नर्स की नौकरी छोड़कर शुरू किया ये काम
(Photo Credit : Twitter)

Girl Sell Feet Snap: कई लोग विभिन्न तरीकों से इस सोशल माडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। यहां पर कौन कब फैमस हो जाए, इसका कुछ पता नहीं. सोशल मीडिया पर लोग ऊलजलूल चीजें करके भी लाखों की कमाई कर लेते हैं. ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की एक महिला भी कर रही है. यह महिला हर महीने लाखों की कमाई कर रही है. दरअसल, लंदन की रहने वाली एमिलिया का कहना है कि वह सिर्फ अपने खूबसूरत पैरों की कुछ तस्वीरों के जरिए लाखों रुपये कमा रही है. यही वजह है कि वह अपने पैरों का खास ख्याल भी रखती है.

डेली स्टार के साथ बातचीत करते हुए 28 साल की एमिलिया ने बताया कि इसकी शुरुआत 'फन विद फीट' नाम की एक वेबसाइट के बारे में पता चलने के बाद हुई. इस वेबसाइट पर पैरों की बेहतरीन व सुंदर फोटो के बदले पैसे मिलते हैं. ये भी पढ़ें- 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहा ये किसान, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

एमिलिया ने इस वेबसाइट पर फोटो डालना शुरू कर दिया, हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने पैरों का विशेष ख्याल भी रखना होता है, जिसके लिए वे फुटकेयर रूटीन का पालन करती है. एमिलिया के मुताबिक वे पहले एक नर्स हुआ करती थीं. मगर जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे ही अपनी करियर बना लिया.

एमिलिया ने कहा कि उसे मालूम है कि उसके फैन्स उससे क्या चाहते हैं. वह ये सब करके 5 हजार पाउंड यानी लगभग 5 लाख रुपये महीना कमा लेती है. कुछ लोग उससे अजीबोगरीब रिक्वेस्ट भी करते हैं, जैसे अपने पैरों को लोशन में डुबोकर उनका नाम लेना. इसके लिए वे पैसे भी देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).