पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने PM मोदी को लेकर इमरान खान पर साधा निशाना, लगाया ये बड़ा

जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (Maryam) ने मंगलवार को इमरान खान पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने पाकिस्तानी समकक्ष को सम्मान नहीं देते

पीएम मोदी और इमरान खान (File Photo)

इस्लामाबाद: जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Ex- PM Nawaz Sharif) की बेटी मरियम (Maryam) ने मंगलवार को इमरान खान पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने पाकिस्तानी समकक्ष को सम्मान नहीं देते. उन्होंने कहा कि फरवरी में भी मोदी ने इमरान का फोन नहीं उठाया था.

पाकिस्तान के 1998 के परमाणु परीक्षणों के संबंध में यहां मॉडल टाउन में आयोजित एक कार्यक्रम में मरियम ने कहा कि इमरान ने शिकायत की थी कि भारतीय प्रधानमंत्री ने उनका फोन नहीं उठाया. उस समय दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर थे. शक्तिशाली सेना का जिक्र करते हुए मरियम ने कहा, ‘‘...मोदी और दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्ष क्यों इमरान को सम्मान नहीं देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आप किसी की मदद से लोगों का वोट चुरा कर सत्ता में आए हैं. यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे BIMSTEC समेत 8 देशों के नेता, पाकिस्तान को न्योता नहीं

वहीं आगे मरियम ने इमरान खान के बारे में कहा कि आप किसी के इशारे पर चलते हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान आपका दर्जा किसी कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है। दुनिया में आपका कोई सम्मान नहीं है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\