विदेश

जापान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 24.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा

जापान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जापान के ओकिनावा प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, मौसम विभाग ने सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 24.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा.

जेएमए ने कहा है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. भूकंप के कारण योनागुनिजिमा के आसपास किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में जापान में भूकंप आया था. उस समय सुनामी की चेतावनी भी दी गई थी. भूकंप का केंद्र 42.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्वी देशांतर में था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).