विदेश

इंडोनेशिया में भूकंप से मचा कोहराम, पांच लोगों की मौत कई घायल

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गई. अत्याधिक घबराहट होने के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.

इंडोनेशिया में भूकंप से मचा कोहराम, पांच लोगों की मौत कई घायल
भूकंप के झटके (Photo Credit- twitter)

जकार्ता : इंडोनेशिया (Indonesia) के जावा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गई. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया.

उन्होंने 10 फुट तक ऊंची लहरों के साथ सुनामी आने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ समय बाद चेतावनी वापस ले ली गई. एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने शनिवार को बताया कि जोरदार भूकंप के दौरान तीन लोगों की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : फिलीपींस में 5.4 से 5.9 तीव्रता वाले भूकंप ने मचाया कहर, कई झटकों से 8 की मौत 60 लोग घायल

एक व्यक्ति भूकंप के दौरान अपने घर से बाहर की ओर भागते समय गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. अत्याधिक घबराहट होने के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).