Dubai Princess Sheikha Mahra Divorce: दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर दिया पति को तलाक! अभी पिछले ही साल हुई थी शादी

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक लेने का एलान किया है.

दुबई में एक अनोखे तलाक के मामले ने दुनिया को हैरान कर दिया है. दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक लेने का एलान किया है.

अपने पोस्ट में राजकुमारी ने मुस्लिम परंपरा के अनुसार तीन तलाक देकर अपने पति से अलग होने की घोषणा की है. उन्होंने लिखा, "डियर हसबेंड, आप दूसरे साथियों के साथ बिजी हैं, जिसके कारण मैं आपको तलाक दे रही हूं. मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, और तलाक देती हूं. अपना ख्याल रखना, आपकी पूर्व पत्नी."

यह घटना तब और भी चौंकाने वाली हो जाती है जब यह बात सामने आती है कि शेखा महरा ने यह पोस्ट अपने पहले बच्चे के जन्म के महज दो महीने बाद की है. राजकुमारी ने अपने पति को तलाक देने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है. उन्होंने शादी के समय ली गई तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है.

शेखा माहरा दुबई के प्रधानमंत्री और शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं. वह UAE में महिला सशक्तिकरण के समर्थकों में से एक हैं. माहरा ने UK के एक विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में डिग्री हासिल की है. पिछले साल मई में इस जोड़े की शादी हुई थी और 12 महीने बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi Final 1 Match Toss Winner Prediction: दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? सेमीफाइनल से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी