विदेश

दुबई: 30 वर्षीय बांग्लादेशी मजदूर ने छह साल की भारतीय नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपी को हुई जेल

दुबई की एक अदालत ने यहां एक बांग्लादेशी मजदूर को एक भारतीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर छह महीने कारावास की सजा सुनाई है...

दुबई: 30 वर्षीय बांग्लादेशी मजदूर ने छह साल की भारतीय नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपी को हुई जेल
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुबई: दुबई की एक अदालत ने यहां एक बांग्लादेशी मजदूर को एक भारतीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने पर छह महीने कारावास की सजा सुनाई है. खलीज टाइम्स ने सोमवार को बताया कि सरकारी अभियोजन के अनुसार, 30 वर्षीय बांग्लादेशी आदमी छह साल की बच्ची को अपने निवास स्थान की लिफ्ट में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की.

दुबई के कोर्ट ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि दोषी की सजा पूरी होते ही उसे वापस उसके देश भेज दिया जायें. लड़की के पिता एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट है. उन्होंने कहा कि 24 फरवरी और 28 फरवरी को आरोपी उनकी बेटी को बिना किसी आवश्यकता के लिफ्ट के अंदर ले गया, जहां उसने बच्ची को चूमा और गले लगाया.

यह भी पढ़ें : अमेरिका: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद की सजा

"मैंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी ने मेरी बच्ची को बुलाया और फिर उसे दूर ले गया." उन्होंने कहा, "जब मैंने आरोपी से इस बारे में पूछा, तो उसने दावा किया कि यह एक मजाक था. उसने कबूल किया कि उसने गलती की और माफ करने के लिए कहा."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).