दुबई में 15 वर्षीय किशोरी ने भारतीय सेल्समैन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

दुबई में एक भारतीय सेल्समैन पर एक मॉल में 15 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. 'द खलीज टाइम्स' (Khaleej Times) की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 13 नवंबर 2018 की है जब आरोपी (31) ने किशोरी को दुकान में देखा जहां वह काम करता था...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दुबई:  दुबई में एक भारतीय सेल्समैन पर एक मॉल में 15 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. 'द खलीज टाइम्स' (Khaleej Times) की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 13 नवंबर 2018 की है जब आरोपी (31) ने किशोरी को दुकान में देखा जहां वह काम करता था.

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान लड़की की मां दुकान में काम करने वाले एक और शख्स से बात कर रही थी कि तभी वह किशोरी को कोने में ले जाकर ड्रेस पहनाने के बहाने उसके साथ छेड़खानी करने लगा.

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान के सुधार के लिए पीएम इमरान खान पहुंचे दुबई, राहत पैकेज को लेकर IMF प्रमुख से करेंगे मुलाकात

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने पूछताछ में कहा कि वह किशोरी को अरब की पारंपरिक पोशाक पहनाने में मदद कर रहा था और उसने अनजाने में किशोरी को छुआ था."

आरोपी ने माना कि उसका काम ग्राहकों को ड्रेस ट्राई कराने में मदद करना नहीं है लेकिन उसका फिलीपींस का रहने वाला सहकर्मी किशोरी की मां के साथ बात करने में व्यस्त था, इसलिए उसने किशोरी की मदद करने की सोची. इस मामले पर 28 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड