वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार को निशाना बनाकर रौंदा, चार की मौत: कनाडा पुलिस

आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया. घटना रविवार शाम में हुई. ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है.

कनाडा पुलिस ( photo credit : facebook )

ओंटारियो, 8 जून : आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया. घटना रविवार शाम में हुई. ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है. नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है. इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर चार लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नाथानील वेल्टमैन (20) ओंटारियो में लंदन का रहने वाला है और वह पीड़ितों को नहीं जानता था. पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पास के एक मॉल के पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : Odisha: कटक में एक करोड़ की ब्राउन शुगर सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस ने एक कार, एक मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन किए जब्त

लंदन पुलिस के प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम हैं. किसी भी समुदाय को नफरत की भावना से निशाना बनाया जाये तो समुदाय विशेषकर मुस्लिमों में डर और घबराहट पैदा हो सकती है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\