एजेंसी न्यूज

जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक, इंस्टाग्राम खाते रहेंगे ब्लॉक: मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने एक असाधारण कदम की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है.

जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक, इंस्टाग्राम खाते रहेंगे ब्लॉक: मार्क जुकरबर्ग
मार्क जुकरबर्ग और डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credits: Instagram)

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक असाधारण कदम की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है.

मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट के जरिए कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि राष्ट्रपति को इस समय इस मंच का इस्तेमाल करते रहने की अनुमति देने का जोखिम बहुत बड़ा है. इसलिए, हमने उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की अवधि बढ़ाकर अनिश्चितकाल कर दी है. उनका अकाउंट सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होने तक कम से कम आगामी दो सप्ताह तक बंद रहेगा.’’

ऐसा संभवत: पहली बार है, जब किसी राष्ट्र प्रमुख का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किया गया है.

अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमले के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने बुधवार को यहां स्थित कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और वे पुलिस से भिड़ गए. इस घटना में चार लोग मारे गए और राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पदों के लिए में क्रमश: जो बाइडन एवं कमला हैरिस के निर्वाचन को सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित हुई. इस घटनाक्रम के बाद जुकरबर्ग ने इस असाधारण कदम की घोषणा की. यह भी पढ़े: US Presidential Debate 2020: डोनाल्ड ट्रम्प और बाइडेन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए हुई अंतिम बहस, अमेरिका में तीन नवंबर को होंगे राष्ट्रपति चुनाव 

इससे पहले फेसबुक ने बुधवार को दो नीतिगत उल्लंघनों के कारण ट्रंप का अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया था. ट्विटर ने भी बुधवार को ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था और एक वीडियो समेत उनके तीन ट्वीट हटा दिए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).