विदेश

Trump Attacks Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कहा अराजक, नए प्रतिबंध लगाए

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवादाताओं से कहा, ‘‘ईरान वर्तमान में अराजक है, वे अपनी अर्थव्यवस्थ बहुत जल्द ठीक कर सकते हैं. देखते हैं कि वे बातचीत करेंगे अथवा नहीं.’’

Trump Attacks Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कहा अराजक, नए प्रतिबंध लगाए
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो )

 US-Iran Tussle: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों से बुरी तरह से परेशान है और उसके पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवादाताओं से कहा, ‘‘ईरान वर्तमान में अराजक है. वे अपनी अर्थव्यवस्थ बहुत जल्द ठीक कर सकते हैं. देखते हैं कि वे बातचीत करेंगे अथवा नहीं.’’ इराक में अमेरिकी बलों पर ईरान के हमले के बाद उस पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं.

ट्रंप ने कहा, ‘‘ईरान के पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे. उन्हें भी यह पता है. हमने उन्हें सख्ती से यह बता दिया है। ईरान अब उस तरह धनवान नहीं है जब पूर्व राष्ट्रपति (बराक) ओबामा ने उसे 150 अरब डॉलर दिए थे.’’

ट्रंप ने आठ जनवरी को घोषणा की थी कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम देंखेंगे कि वे बातचीत करना चाहते हैं कि नहीं. हो सकता है कि वे चुनाव तक इंतजार करें और (जो) बिडेन अथवा पोचाहोंटास अथवा (पेटे) बुटीगिएग जैसे कमजोर डेमोक्रेट या इनमें से किसी एक के साथ बातचीत करें.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).