Dengue Outbreak: बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 11 हजार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है. यह रोग एक गंभीर बीमारी का कारण बनता है जिसके बाद आमतौर पर सिरदर्द, तेज बुखार, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, ग्रंथियों में सूजन, उल्टी और दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

(Photo Credit: Twitter)

ढाका, 16 जुलाई: बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, जुलाई की पहली छमाही में 11,000 से अधिक लोगों को वेक्टर जनित बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीजीएचएस के अनुसार, देश में शनिवार को मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जिसमें 1,623 नए संक्रमण और सात अतिरिक्त मौतें हुईं.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक दिन का आंकड़ा इस साल जनवरी के बाद से सबसे अधिक है. इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,454 हो गई है और मरने वालों की संख्या 100 हो गई है. Dengue Cases in Bengaluru: बेंगलुरु में तेजी से बड़ा रहा है डेंगू, पिछले 11 दिनों में सामने आए 178 मामले

स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे तक, इस महीने डेंगू के 11,476 नए मामले दर्ज किए गए और मरने वालों की संख्या 54 तक पहुंच गई. जोकि बांग्लादेश में मच्छर जनित बीमारी में तेजी से वृद्धि का संकेत देता है.

डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है. यह रोग एक गंभीर बीमारी का कारण बनता है जिसके बाद आमतौर पर सिरदर्द, तेज बुखार, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, ग्रंथियों में सूजन, उल्टी और दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें