विदेश

Cuba में बिजली गिरने से तबाही, तेल टैंक में लगी आग, 80 घायल-17 लापता

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में लगभग 80 लोग घायल हुए जबकि 17 दमकलकर्मी लापता हैं।

Cuba में बिजली गिरने से तबाही, तेल टैंक में लगी आग, 80 घायल-17 लापता
आग (Photo Credit : ANI)

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में लगभग 80 लोग घायल हुए जबकि 17 दमकलकर्मी लापता हैं।

ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि अग्निशमनकर्मी और अन्य विशेषज्ञ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

क्यूबा की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने कहा कि बिजली गिरने से एक टैंक में आग लग गई जोकि बाद में दूसरे टैंक तक फैल गई। मतन्जास की प्रांतीय सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायलों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, जबकि 17 लोग लापता हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).