Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID19 से संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 3.96 करोड़, अब तक 1.12 लाख से अधिक मरीजों की हुई मौत

दुनिया में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 3.96 करोड़ हो गई है. वहीं मौतों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 3,96,08,809 और मृत्यु संख्या 11,08,800 हो गई है. ऐसे देश जिनमें अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं

मास्क/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर: जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनो वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.96 करोड़ हो गई है. वहीं मौतों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 3,96,08,809 और मृत्यु संख्या 11,08,800 हो गई है. दुनिया में अमेरिका में सबसे अधिक 81,06,384 मामले और 2,19,286 मौतें दर्ज हो चुकी हैं. 74,32,680 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. यहां कुल 1,12,998 मौतें हो चुकी हैं.

वहीं दुनिया में मौतों की संख्या के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील 1,53,675 के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं अधिकतम मामलों की संख्या वाली सूची में 15 शीर्ष देशों में ब्राजील (52,24,362), रूस (13,76,020), अर्जेंटीना (9,79,119), कोलंबिया (9,52,371), स्पेन (9,36,560), फ्रांस (8,76,342), पेरू (8,62,417), मेक्सिको (8,47,108), यूके (7,08,298), दक्षिण अफ्रीका (7,02,131), ईरान (5,26,490), चिली (4,90,003), इराक (4,23,524), इटली (4,02,536) और बांग्लादेश (3,87,295) हैं.

यह भी पढ़ें: PM Modi Reviews Coronavirus Vaccine Delivery Plan: पीएम मोदी का निर्देश, जनता तक तेजी से कोरोना के टीके पहुंचाने की बनाएं व्यवस्था

ऐसे देश जिनमें अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं, उनमें मेक्सिको (86,059), ब्रिटेन (43,669), इटली (36,474), स्पेन (33,775), पेरू (33,648), फ्रांस (33,325), ईरान (30,123), कोलम्बिया (28,803), अर्जेंटीना (26,107), रूस (23,857), दक्षिण अफ्रीका (18,408), चिली (13,588), इंडोनेशिया (12,431), इक्वाडोर (12,375), बेल्जियम (10,392) और इराक (10,198) शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड