COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 92 लाख के पार, संक्रमण से अब तक 4.76 लोगों की गई जान

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की संख्या 92 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 476,900 हो गई है. कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार की सुबह तक 92,39,794 थी, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 476,945 हो गई. अमेरिका 2,346,937 मामलों और 121,224 मौतों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 24 जून: जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की संख्या 92 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 476,900 हो गई है. कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार की सुबह तक 92,39,794 थी, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 476,945 हो गई. यह खुलासा विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग(सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में किया.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,346,937 मामलों और 121,224 मौतों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना है, जबकि ब्राजील 1,145,906 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि यहां मरने वाले लोगों की संख्या 52654 है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 के इलाज के दौरान हॉस्पिटल द्वारा वसूले जा रहे लाखों के बिल पर हरभजन सिंह ने कसा तंज, कहा- कोरोना की दावा न होते हुए भी मरीजों का बिल लाखों में आना…

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों में रूस तीसरे (598,878), उसके बाद भारत (440,215), ब्रिटेन (307,682), पेरू (260,810), चिली (250,767), स्पेन (246,752), इटली (238,833), ईरान (209,970), फ्रांस (197,804), जर्मनी (192,480), तुर्की (190,165), मैक्सिको (191,410), पाकिस्तान (185,034), सऊदी अरब (164,144), बांग्लादेश (119,198), कनाडा (103,767) और दक्षिण अफ्रीका (106,108) का स्थान आता है. वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश ब्रिटेन (43,011), इटली (34,675), फ्रांस (29,723), स्पेन (28,325), मैक्सिको (23,377) और भारत (14,011) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड