Coronavirus Positive: ग्रीस में COVID19 से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ी, लगा दूसरा देशव्यापी कर्फ्यू

ग्रीस में दैनिक मौतों की संख्या 43 पर पहुंचने के बाद सरकार ने बुधवार को एक देशव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है. कर्फ्यू शुक्रवार की शाम से लागू होगा. नागरिक सुरक्षा और संकट प्रबंधन के उप मंत्री निकोस हरदालिया ने घोषणा की कि 13 नवंबर से रात 9.00 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए देश में कर्फ्यू लग जाएगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर

एथेंस, 12 नवंबर: ग्रीस में दैनिक मौतों की संख्या 43 पर पहुंचने के बाद सरकार ने बुधवार को एक देशव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है. कर्फ्यू शुक्रवार की शाम से लागू होगा. नागरिक सुरक्षा और संकट प्रबंधन के उप मंत्री निकोस हरदालिया (Nikos Hardalia) ने घोषणा की कि 13 नवंबर से रात 9.00 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए देश में कर्फ्यू लग जाएगा. इस दौरान काम, स्वास्थ्य कारणों और पालतू जानवरों को बाहर ले जाने जैसी ही कुछ छूटें मिलेंगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रतिबंधात्मक कदम दैनिक मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाए गए हैं. जबकि देश में पिछले सप्ताह दूसरा देशव्यापी लॉकडाउन लग चुका है.

नेशनल पब्लिक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (ईओडीवाई) ने कहा कि बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,752 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में मामलों की कुल संख्या 63,321 तक पहुंच गई है. मंगलवार से अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक कुल 909 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बड़े शहरी केंद्रों में समस्या ज्यादा है. बुधवार के एटिका क्षेत्र में 635 मामले और उत्तरी ग्रीस के थेसालोनिकी क्षेत्र में 777 मामले पंजीकृत किए गए.

यह भी पढ़ें: Brian Jack found COVID19 Positive: व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के प्रमुख ब्रायन जैक पाए गए COVID19 पॉजिटिव

दुनिया भर में बढ़ते मामलों और मौतों के बीच कई देश इसके लिए वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार, 3 नवंबर तक दुनिया भर में कोविड-19 के 202 उम्मीदवार टीके विकसित किए जा रहे थे और उनमें से 47 का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड