विदेश

COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 46 लाख के पार, महामारी से संक्रमित 3 लाख दस हजार से अधिक की हुई मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 46 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख दस हजार से अधिक हो गई है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 88 हजार 230 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 56 हजार 29 मामले दर्ज किए गए हैं.

COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 46 लाख के पार, महामारी से संक्रमित 3 लाख दस हजार से अधिक की हुई मौत
कोरोना से जंग (Photo Credit- Pixabay)

न्यूयॉर्क, 17 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 46 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख दस हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, "स्थानीय समयानुसार (1932 जीएमटी) दोपहर 3.32 तक दुनियाभर में कुल 46 लाख 05 हजार 673 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 10 हजार 180 रही."

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत, दुनियाभर में COVID-19 से करीब 47 लाख संक्रमित

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 88 हजार 230 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 56 हजार 29 मामले दर्ज किए गए हैं. सीएसएसई के डेटा के अनुसार, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली और ब्राजील उन अन्य देशों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).