COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 64 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 85 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 4 जून: कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 64 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 85 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 64 लाख 29 हजार 453 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 85 हजार 873 रही."

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 7 हजार 148 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 18 लाख 51 हजार 530 मामले दर्ज किए गए हैं. कोविड-19 संक्रमण के 5 लाख 84 हजार 16 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 31 हजार 715 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय पहुंचा कोरोना वायरस, वरिष्ठ अधिकारी आया कोविड-19 की चपेट में, कई अधिकारी खुद हुए आइसोलेट

वहीं, 2 लाख 81 हजार 270 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 40 हजार 326 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 33 हजार 836 मामलों के साथ इटली, 2 लाख 16 हजार 824 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 84 हजार 121 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 78 हजार 914 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 66 हजार 422 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 60 हजार 696 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 14 हजार 400 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 13 हजार 628 मामलों के साथ चिली और 1 लाख 1 हजार 238 मामलों के साथ मेक्सिको महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 39 हजार 811 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है. वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 601 मौतों के साथ इटली, 32 हजार 548 मौतों के साथ ब्राजील, 29 हजार 24 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 128 मौतों के साथ स्पेन और 11 हजार 729 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड