Coronavirus Update: दुनियाभर में Covid-19 के मामले हुए 1.56 करोड़ के पार, अब तक 638,243 संक्रमितों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.56 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 638,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,762, मेक्सिको 42,645, इटली 35,097, भारत 30,601, फ्रांस 30,195, स्पेन 28,432, ईरान 15,289, पेरू 17,843 और रूस 13,026 हैं.

कोरोना संक्रमित (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 25 जुलाई: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 1.56 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 638,000 से अधिक हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 15,668,380 थी, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या 638,243 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है, जहां संक्रमण के अब तक 4,106,346 मामले सामने आए हैं, वहीं मौतों की संख्या 145,333 है. ब्राजील 2,287,475 संक्रमण और 85,238 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: बिहार में COVID-19 से संक्रमित 9 और लोगों की हुई मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 33,511

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे 1,288,108 स्थान पर है. इसके बाद रूस 799,499, दक्षिण अफ्रीका 421,996, मेक्सिको 378,285, पेरू 375,961, चिली 341,304, ब्रिटेन 299,500, ईरान 286,523, स्पेन 272,421, पाकिस्तान 270,400, सऊदी अरब 262,772, इटली 245,590, कोलंबिया 226,373, तुर्की 224,252, बांग्लादेश 218,658, फ्रांस 217,797, जर्मनी 205,623, अर्जेंटीना 153,520, कनाडा 115,115, कतर 108,638 और इराक 104,711 है.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,762, मेक्सिको 42,645, इटली 35,097, भारत 30,601, फ्रांस 30,195, स्पेन 28,432, ईरान 15,289, पेरू 17,843 और रूस 13,026 हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात