Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में COVID-19 के मामले 9.86 करोड़ के पार, 21.1 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 24 जनवरी: दुनियाभर में कोराना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मामलों की संख्या 9.86 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 21.1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के रविवार सुबह अपडेट मुताबिक, दुनियाभर में इस वक्त संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 98,693,047 और 2,118,697 है. सीएसएसई के मुताबिक, कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में मामलों और मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा है. यहां संक्रमितों की संख्या 24,985,689 और मरने वालों की संख्या 417,339 है.

संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,639,684 मामलों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि यहां मरने वालों की संख्या 153,184 है. जिन अन्य देशों में दस लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें ब्राजील (8,816,254), रूस (3,658,447), ब्रिटेन (3,627,746), फ्रांस (3,093,619), स्पेन (2,499,560), इटली (2,455,185), तुर्की (2,424,328), जर्मनी (2,137,691), कोलम्बिया (2,002,969), अर्जेटीना (1,862,192), मेक्सिको (1,732,290), पोलैंड (1,470,879), दक्षिण अफ्रीका (1,404,839), ईरान (1,367,032), यूक्रेन (1,227,723) और पेरू (1,082,907) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: फ्रांस में 1 दिन में COVID-19 के 23 हजार मामले दर्ज, कुल आकड़ें 30 लाख के पार

ब्राजील कोविड से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. सीएसएसई के अनुसार, जिन देशों में 20,000 से अधिक जानें गई हैं, उनमें मेक्सिको (147,614), ब्रिटेन (97,518), इटली (85,162), फ्रांस (73,018), रूस (67,919), ईरान (57,294), स्पेन (55,441), जर्मनी (51,873), कोलम्बिया (50,982), अर्जेटीना (46,737), दक्षिण अफ्रीका (40,574), पेरू (39,274), पोलैंड (35,253), इंडोनेशिया (27,664), तुर्की (24,933), यूक्रेन (22,830) और बेल्जियम (20,675) शामिल हैं.

Share Now

Tags

Corona Vaccine Update Coronavirus Coronavirus Death in India Coronavirus Impact Coronavirus in india Coronavirus lockdown Coronavirus Outbreak Coronavirus Pandemic Coronavirus Scare Coronavirus Vaccine COVID 19 covid-19 Global Epidemic COVID-19 In India COVID-19 Scare COVID-19 Vaccine Fight Against Coronavirus live breaking news headlines Lockdown Novel Social Distancing Vaccine ऑपरेशन शील्ड कन्टेनमेंट जोन कोरोना के खिलाफ जंग कोरोना वायरस कोरोना वायरस का कहर कोरोना वायरस का खौफ कोरोना वायरस का डर कोरोना वायरस महामारी कोरोना वायरस से मौत कोरोना वैक्सीन अपडेट कोरोना से जंग कोरोनावायरस वैक्सीन कोविड-19 कोविड-19 महामारी कोविड-19 वैक्सीन कोविड-19 वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण कोविड-19 से हाहाकार कोविड19 वैक्सीन क्वारंटाइन सेंटर नोवेल कोरोना वायरस भारत में कोरोना वायरस भारत में कोविड-19 लॉकडाउन लॉकडाउन का उल्लंघन वैक्सीन सोशल डिस्टेंसिंग हॉटस्पॉट जोन

संबंधित खबरें

China Coal Mine Blast: चीन में भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट में 89 श्रमिकों की मौत; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए व्यापक बचाव अभियान के निर्देश (Watch Video)

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, ₹81 पार पहुंचा दिल्ली में रेट

Petrol, Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, जानें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के नए रेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड