विदेश

Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID-19 मामले 8.07 करोड़ के पार, 17.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 8.07 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 17.6 लाख से अधिक हो गई हैं. संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,187,850 मामलों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है. देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 147,622 हो गई.

Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID-19 मामले 8.07 करोड़ के पार, 17.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: Facebook)

वाशिंगटन, 28 दिसंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 8.07 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 17.6 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कुल वैश्विक संक्रमण के मामले और मृत्यु दर क्रमश: 80,751,164 और 1,764,215 है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित अमेरिका में 19,129,368 मामले और 333,110 मृत्यु दर्ज की गई है. संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,187,850 मामलों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 147,622 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्टि मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,484,285), रूस (3,019,972), फ्रांस (2,616,510), ब्रिटेन (2,295,228), तुर्की (2,147,578), इटली (2,047,696), स्पेन (1,854,951), जर्मनी (1,658,637), कोलम्बिया (1,594,497), अर्जेंटीना (1,583,297), मेक्सिको (1,377,217), पोलैंड (1,257,799), ईरान (1,200,465), यूक्रेन (1,056,265), पेरू (1,005,546) और दक्षिण अफ्रीका (1,004,413) हैं. वर्तमान में ब्राजील 191,139 मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases: त्रिपुरा में ब्रिटेन से पहुंचे 102 लोग पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, सभी को किया गया आइसोलेट

वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (122,426), इटली (71,925), ब्रिटेन (70,860), फ्रांस (62,867), ईरान (54,693), रूस (54,080), स्पेन (49,824), अर्जेंटीना (42,650), कोलंबिया (42,171), पेरू (37,368), जर्मनी (30,033), पोलैंड (27,118), दक्षिण अफ्रीका (26,735) और इंडोनेशिया (21,237) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).