Worldwide Covid-19 Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.4 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 601,000 से अधिक हो गई है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,318, मेक्सिको 38,310, इटली 35,028 और अन्य देख भी शामिल हैं.

कोरोना वायरस/ प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 18 जुलाई: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 601,000 से अधिक हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 14,049,207 हो गई, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 601,494 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, दुनियाभर में अमेरिका 3,641,417 मामलों के साथ और संक्रमण से हुई 139,175 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश हैं. ब्राजील 2,046,328 संक्रमण के मामलों और 77,851 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

यह भी पढ़े: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 34,884 नए केस, 671 लोगों की हुई मौत

मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 1,003,832 स्थन पर है, इसके बाद रूस 758,001, पेरू 345,537, दक्षिण अफ्रीका 337,594, मेक्सिको 331,298, चिली 326,439, ब्रिटेन 294,803, ईरान 269,440, स्पेन 260,255, पाकिस्तान 259,999, सऊदी अरब 245,851, इटली 243,967, तुर्की 217,799, फ्रांस 211,943, जर्मनी 202,045, बांग्लादेश 199,357, कोलंबिया 173,206, अर्जेंटीना 119,301, कनाडा 111,559, कतर 105,898 और नीदरलैंड 103,134 है.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,318, मेक्सिको 38,310, इटली 35,028, फ्रांस 30,155, स्पेन 28,420, भारत 25,602, ईरान 13,791, पेरू 12,799, नीदरलैंड 12,295 और रूस 11,920 हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो