Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनिया में COVID-19 मामलों की संख्या हुई 9.44 करोड़, 20 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 9.44 करोड़ पर पहुंच गई है. वहीं इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है. वहीं 2,09,296 लोगों की मौत के साथ ब्राजील मृत्यू संख्या में दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है. दुनिया में कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप अमेरिका झेल रहा है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 17 जनवरी: दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या 9.44 करोड़ पर पहुंच गई है. वहीं इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने खुलासा किया है कि वर्तमान में दुनिया में कोविड मामलों की संख्या 9,44,17,649 और मौतों की संख्या 20,20,103 हो गई है. दुनिया में कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप अमेरिका झेल रहा है.

वहां अब तक 2,37,27,467 मामले और 3,95,372 मौते दर्ज हो चुकी हैं. 1,05,42,841 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है और यहां 1,52,093 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं ब्राजील में 84,55,059 मामले सामने आए हैं, जो कि दुनिया में मामलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है. वहीं 2,09,296 लोगों की मौत के साथ ब्राजील मृत्यू संख्या में दुनिया में अमेरिका (America) के बाद दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases: फ्रांस में COVID-19 से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार, एक दिन में 196 लोगों की हुई मौत

ऐसे देश जहां 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें रूस (35,07,201), ब्रिटेन (33,67,053), फ्रांस (29,31,683), तुर्की (23,80,665), इटली (23,68,733), स्पेन (22,52,164), जर्मनी (20,38,616), कोलम्बिया (18,91,034), अर्जेंटीना (17,91,979), मैक्सिको (16,09,735), पोलैंड (14,29,612), दक्षिण अफ्रीका (13,25,659), ईरान (13,24,395), यूक्रेन (11,92,114) और पेरू (10,56,023) हैं.

वहीं ऐसे देश जिनमें 20 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं, वे मेक्सिको (1,39,022), यूके (88,747), इटली (81,800), फ्रांस (70,093), रूस (64,134), ईरान (56,717), स्पेन (53,314), कोलंबिया (48,256), जर्मनी (46,464), अर्जेंटीना (45,295), पेरू (38,654), दक्षिण अफ्रीका (36,851), पोलैंड (33,213), इंडोनेशिया (25,767), तुर्की (23,832), यूक्रेन (21,374) और बेल्जियम (20,352) हैं.

Share Now

Tags

Corona Vaccine Update Coronavirus Coronavirus Death in India Coronavirus Impact Coronavirus in india Coronavirus lockdown Coronavirus Outbreak Coronavirus Pandemic Coronavirus Scare Coronavirus Vaccine COVID 19 covid-19 Global Epidemic COVID-19 In India COVID-19 Scare COVID-19 Vaccine Fight Against Coronavirus live breaking news headlines Lockdown Novel Social Distancing Vaccine ऑपरेशन शील्ड कन्टेनमेंट जोन कोरोना के खिलाफ जंग कोरोना वायरस कोरोना वायरस का कहर कोरोना वायरस का खौफ कोरोना वायरस का डर कोरोना वायरस महामारी कोरोना वायरस से मौत कोरोना वैक्सीन अपडेट कोरोना से जंग कोरोनावायरस वैक्सीन कोविड-19 कोविड-19 महामारी कोविड-19 वैक्सीन कोविड-19 वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण कोविड-19 से हाहाकार कोविड19 वैक्सीन क्वारंटाइन सेंटर नोवेल कोरोना वायरस भारत में कोरोना वायरस भारत में कोविड-19 लॉकडाउन लॉकडाउन का उल्लंघन वैक्सीन सोशल डिस्टेंसिंग हॉटस्पॉट जोन

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड